अन्य महत्त्वपूर्ण दुर्ग
राजस्थान के अन्य महत्त्वपूर्ण दुर्गों में अचलगढ़, तारागढ़, सिवाणा और जालौर के दुर्ग उल्लेखनीय हैं। आबू पर्वत पर स्थित अचलगढ़ का दुर्ग तो इस समय बिल्कुल जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने करवाया था। दुर्ग की तलहटी में अचलेश्वर महादेव का मन्दिर है। मन्दिर के चारों ओर बुर्जदार परकोटा बना हुआ है। तारागढ़ का दुर्ग, अजमेर नगर के पास बीठरी पहाड़ी पर स्थित है। जनश्रुति के अनुसार…